छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग

clerk arrested : दुष्कर्म पीड़िता से 3300 रुपए घूस लेने का आरोप, कोर्ट का बाबू गिरफ्तार

कवर्धा। clerk arrested दुष्कर्म पीड़िता से घूस मांगने के आरोप में लिपिक गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार लिपिक का नाम राजू माथुर है, जो कवर्धा न्यायालय में विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक के तौर पर पदस्थ है।

clerk arrested क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के एवज में रिश्वत

दरअसल, clerk arrested दुष्कर्म पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि 2 लाख रुपए देने का निर्देश हुआ था। आरोप है कि चेक देने के नाम पर रुपए की मांग लिपिक कर रहा था। इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस में की गई। इसके बाद पुलिस ने धारा 420 के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फॉलो करें क्लिक करें

clerk arrested
clerk arrested

न्यायालय से क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली

clerk arrested क्षतिपूर्ति की राशि लेने के लिए पीड़ित ने जिला न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकरण के बाबू राजू माथुर से लगातार संपर्क किया। आरोप है कि दिसंबर 2022 में आरोपी लिपिक सहायक ग्रेड-2 राजू माथुर ने छल कर 3300 रुपए लेकर धोखाधड़ी की। पीड़िता को अभी तक न्यायालय से क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2020 में एक महिला से दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने धारा 450, 506, 376 के तहत आरोपी के खिलाफ जिला न्यायालय में चालान पेश किया था।

प्रकरण की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायालय (एफटीसी) से पीड़ित को क्षतिपूर्ति राशि 2 लाख रुपए पास हुआ था। क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने के नाम पर ही लिपिक सहायक ग्रेड- 2 राजू माथुर ने 3300 रुपए धोखाधड़ी की।

इसे भी पढ़े- Dantewada Naxli Hamla अरनपुर के नक्सली हमले में 11 जवान शहीद, CM भूपेश व EX CM रमन ने दी श्रद्धांजलि

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button