दिग्गज प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई। प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. उनके निधन के शॉकिंग खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर है कि वो लंबे समय से लिवर इश्यूज को लेकर बीमार चल रहे थे। लेकिन आज 4 जून को उन्होंने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अचानक से आई उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है. पहलाज निहलानी ने आंखें, रंगीला राजा, अंदाज, तलाश जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं।
बता दें कि पहलाज निहलानी साल 2015 और 2017 के बीच सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन रहे थे। उनके चेयरपर्सन रहते हुए कई फिल्मों की सेंसरशिप और फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद हुआ था. उनके फैसलों ने फिल्म इंडस्ट्री में बहस छेड़ी थी। मूवी उड़ता पंजाब की सेंसरशिप के दौरान मेकर्स और पहलाज निहलानी के बीच का विवाद खूब हाईलाइट हुआ था।
कंट्रोवर्सी से घिरे रहने की वजह से साल 2017 में पहलाज को सेंसर बोर्ड की अध्यक्षता से हटाकर ऐड-मैन प्रसून जोशी से उन्हें रिप्लेस किया गया था. सेंसर बोर्ड से हटाए जाने के बाद पहलाज निहलानी साल 2017 में आई इरॉटिक फिल्म जूली 2 के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर थे।



