स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Exclusiveअंतराष्ट्रीयअर्थव्यवस्था

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है कीमत

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है कीमत...

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स (COMEX) में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाओं के कारण बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

सोना-चांदी में गिरावट

बुधवार को कॉमेक्स पर सोना 0.92 फीसदी गिरकर 4,119.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 1.59 फीसदी टूटकर 60.355 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले भी इस सप्ताह दोनों धातुओं में लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही अमेरिका ने ईरान को मिली तेल प्रतिबंधों में छूट भी वापस ले ली है। इन घटनाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है. इससे महंगाई और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button