स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Exclusiveअंतराष्ट्रीय

थलापति विजय के फैंस के लिए खुशखबरी, 23 जुलाई को रिलीज़ होगी Jana Nayagan…

थलापति विजय के फैंस के लिए खुशखबरी, 23 जुलाई को रिलीज़ होगी Jana Nayagan...

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट का आखिरकार आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक नया और आकर्षक पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की है कि यह फिल्म 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट सामने आने के बाद विजय के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. छुट्टियांव मौसमी आयोजन

रिलीज डेट में कई बार हुआ बदलाव

एक्टर थलापति विजय की रिलीज को लेकर पहले कई बार बदलाव किए गए थे. शुरुआत में इस फिल्म को 9 जनवरी को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी रिलीज लगातार टलती रही. तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से निर्माताओं को फिल्म की रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी. अब आखिरकार सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फिल्म 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button