भारत
उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर गुड न्यूज, 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों की आई पहली तस्वीर
रेस्क्यू टीम के कैमरे में ये मजदूर कैद हुए हैं, जिसकी वजह से उनका हाल सबके सामने आया है
नई दिल्ली. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर से सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की दिशा में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और सभी मजदूरों की पहली तस्वीर सामने आई है.
रेस्क्यू टीम के कैमरे में ये मजदूर कैद हुए हैं, जिसकी वजह से उनका हाल सबके सामने आया है. बताया जा रहा है कि सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी श्रमिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं. बता दें कि आज बचाव अभियान का 10वां दिन है और आज से वर्टिकल ड्रिलिंग भी शुरू होगी.

दरअसल, पिछले 10 दिनों से राहत-बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम का कैमरा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों तक पहुंच गया है, जिसके जरिए पहली बार मजदूर कैमरे पर दिखे हैं. राहत की बात यह है कि अभी सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन तक जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि वॉकी-टॉकी के जरिए मजदूरों से बातचीत भी की गई है. इतना ही नहीं, पाइप के जरिए मजदूरों तक मोबाइल फोन और चार्जर भेजा गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘सिल्क्यारा उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों की पहली बार तस्वीर प्राप्त हुई है. सभी श्रमिक भाई पूरी तरह सुरक्षित हैं, हम उन्हें शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं.’
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….
- किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..
- नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..
- धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…



