भारत

karnataka election : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को, इस तारीख को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। karnataka election चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में एक चरण में वोटिंग होगी। मतदान 10 मई को होगा। वहीं 13 मई को नतीजे आएंगे। इससे पहले नोटिफिकेशन 13 अप्रैल को जारी होगी। वहीं नामांकन 20 और नामांकन वापस 24 अपैल को होगी।

karnataka election चुनाव आचार संहिता लागू

karnataka election विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

karnataka election कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनावी प्रक्रिया खत्म होगी. चुनाव आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष चुनाव कराना है।ॉ

फॉलो कारों क्लिक करो

karnataka election
karnataka election

करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

2018 के चुनाव में ये थे नतीजे

224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में भाजपा ने 2018 में 104 सीटें जीतीं थी।वहीं कांग्रेस ने 80 और JDS ने 37 सीटें जीती थीं। सबसे बड़ा दल होने के बाद भी भाजपा सत्ता से दूर रह गई। जेडीएस और कांग्रेस ने चुनाव बाद गठबंधन करके सरकार बनाई थी। बाद में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों की इस्तीफे के कारण कुमारस्वामी सरकार गिर गई। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। वहीं विधायकों के अपने पाले में आने के बाद बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी ने सरकार बनाई थी। अभी विधानसभा में बीजेपी के पास 117, कांग्रेस 69 और जेडीएस 32 और अन्य 6 सीट पर काबिज है।

इसे भी पढ़े- Corona से सावधान : 24 घंटे में मिले 1800 नए मरीज, स्कूल में 37 छात्राएं संक्रमित, 6 की मौत

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button