मध्यप्रदेश

mp firing : पुरानी रंजिश में चली गोली, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

भोपाल। mp firing मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुरानी रंजिश में गोली मारी गई, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

mp firing वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

mp firing वारदात के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्याकांड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फॉलो करें क्लिक करें

mp firing
mp firing

विवाद पर हुआ सामाजिक समझौता

mp firing सिहोनियां थाना क्षेत्र लेपा गांव में में धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद चला रहा था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। मामला कोर्ट में चला, इसके बाद दोनों परिवारों में सामाजिक समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे।

दो युवकों ने बरसाईं गोली

mp firing शुक्रवार सुबह धीर सिंह पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस दौरान 6 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सामने खड़े होकर दो युवकों ने गोलियां बरसाईं थी।

केस दर्ज कर जांच जारी

एएसपी रायसिंह नरवरिया ने मीडिया को बताया है कि इस गोलीबारी में 6 की मौत की पुष्टि हो गई है। कुछ लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े- two friends death : दो दोस्ती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, गांव में फैली सनसनी

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button