MP : पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 16वीं विधानसभा के 19वें अध्यक्ष निर्वाचित
पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वे विधानसभा के 19वें अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल से आने वाले पहले विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनके निर्वाचन पर सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर व्यक्ति नहीं एक पूरी संस्था हैं। मैंने उन्हें कभी धैर्य खोते नहीं देखा। वे अटल बिहारी बाजपेयी की तरह मप्र में अजातशत्रु हैं।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रह्लाद पटेल ने उसका समर्थन किया। कैलाश विजयवर्गीय ने भी तोमर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन डिफ्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भी तोमर के नाम का समर्थन किया।
वार्ड अध्यक्ष से विधानसभा अध्यक्ष तक
1977 में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने। 96 में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष। 1998 में पहली बार विधायक चुने गए। 2003 में दूसरी बार विधायक बने। 2003 से 2008 तक के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। 2008 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2009 में लोकसभा के रास्ते केंद्र में पहुंचे। 2012 में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा। 2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्री भी बने। 19 में भी लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्री बने। 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधायक का टिकट दिया। वे जीते और अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…
- भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..
- सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….
- छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….
- राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..



