स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
गम्मत

Raja Shivaji: ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म Raja  Shivaji रिलीज,  रितेश देशमुख, संजय दत्त सहित कई एकटर है लीड रोल में

Raja Shivaji: ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ( Raja Shivaji) जिसे आज 1 मई 2026 को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म, मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन और उनके साहसिक कारनामों पर आधारित है। फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख सहित अन्य सितारे नज़र आएंगे और इसे मराठी और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ किया गया है।सिनेमाघरों में मौजूदा समय में हर तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के चर्चे हैं। फिल्म में रितेश लीड रोल में हैं और वे छत्रपति शिवाजी का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज कर दी गई है और इसे महाराष्ट्र में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर अभी फिल्म उतने बड़े पैमाने पर बज़ क्रिएट करती नजर नहीं आ रही है। रितेश देशमुख पहले भी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले कर चुके हैं जिन्होंने अच्छी कमाई की है. वहीं अब राजा शिवाजी फिल्म जब आ गई है तो सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर आकर टिक गई हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म करियर की शुरुआत में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में सलमान खान भी हैं वहीं इसमें वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की कहानी भी दिखाई गई है। ऐसे में फिल्म का कमाई करना तो बनता ही है‌ अब देखने वाली बात होगी कि राजा शिवाजी फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है. आइए जानते हैं कि भूतकाल में रितेश देशमुख की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है और क्या राजा शिवाजी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।राजा शिवाजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन माहौल तो बना दिया है और इसे लेकर बातें हो रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो खबर लिखे जाने तक फिल्म का नेट कलेक्शन 8.52 करोड़ रुपये का हो गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये का माना जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन कुल 4,582 शोज में ये मूवी 10 करोड़ कमा ले जा रही है। साथ ही ऐसा अनुमन है कि दिन के अंत तक इसका फासला और भी बढ़ सकता है और 3-4 करोड़ रुपये फिल्म विदेशों से भी कमा सकती है।अगर ऐसा होता है तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ के आस-पास का हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि इसका एग्जैक्ट कलेक्शन कितना जाता है।देखने वाली बात होगी कि क्या हिंदी ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म को वैसी ही सफलता मिलती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म की ओवरऑल कमाई के लिए ये पॉजिटिव साइन होगा।  राजा शिवाजी का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है। इसमें उनके अलावा सलमान खान ने जीवा महाला का रोल प्ले किया है। फिल्म से उनका लुक वायरल हो रहा है। वहीं इसमें संजय दत्त, भाग्यश्री और अभिषेक बच्चन भी नजर आए हैं।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button