स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
रायपुर संभागछत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, ढाई साल का मासूम भी शामिल

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र की है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहे थे। तभी फरसवानी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी।

हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी का चांपा के एनकेएच अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छा गया है।

घायलों को बिलासपुर रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मोंगरा सोनी और प्रियांश के शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में रखा गया है। वहीं देवेंद्र सोनी की लाश जिला अस्पताल जांजगीर में है। जो कि रिश्ते में मां-बेटा और नाती हैं।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button