स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, पांगी-उदयपुर मार्ग पर टैक्सी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कडू नाला के पास पहाड़ी से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा गिरने से एक टाटा सूमो टैक्सी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में 13 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लाहौल घाटी से करीब 60 से 70 किलोमीटर दूर कडू नाला के पास हुआ। टैक्सी में सवार यात्री कुल्लू से पांगी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मलबा वाहन पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल ने मलबे से कम से कम एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि वाहन पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से करीब 13 लोगों की जान चली गई। पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटे हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मलबा हटाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग भूस्खलन के कारण एक दिन पहले बंद था। सड़क बंद होने की वजह से टैक्सी में सवार यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरने से टैक्सी मलबे में दब गई।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button