अंडर-19 एशिया कप : भारत का मुकाबला नेपाल से, नेपाल को 10 विकेट से हराया
दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप Under-19 Asia Cup में आज भारत का मुकाबला नेपाल से हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 22.1 ओवर में 52 रन पर समेट दिया था।
टीम इंडिया की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके। जवाब में भारत ने 7.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए आदर्श सिंह ने 13 गेंद में 13 रन और अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।
भारतीय टीम का यह तीसरा मैच था। पिछले दो में से उसे एक में जीत और एक में हार मिली। पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मुकाबला भारत आठ विकेट से हार गया था। इस हार के बाद एक बार फिर टीम ने जीत की लय में वापसी की है। पाकिस्तान से पहले भारत ने अफगानिस्तान को हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतआदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, उदय सहारन (कप्तान), सचिन दास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश, सौमी पांडे, मुरुगन अभिषेक, आराध्य शुक्ला, राज लिंबानी।
नेपाल
दीपक बोहरा, अर्जुन कुमल, उत्तम मगर, देव खनल (कप्तान), गुलशन झा, दीपक डुमरे, दीपक बोहरा, दीपेश कंडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, हेमंत धामी।
- पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान…
- अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में दी भावभीनी विदाई….
- उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़….
- स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर…
- रजनी और धनुष के घरों को बम से उड़ाने की धमकी झूठी साबित हुई, मिली राहत



