केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में, बीजेपी की जीत को लेकर भरेंगे हुंकार
छत्तीसगढ़ में चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज जगदलपुर और कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा के बाद वह दोपहर पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके बाद शाह दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर पुलिस मैदान कोंडागांव में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) के तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह आज बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे।
शाह शाम चार बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। वह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की तथा रैलियों को संबोधित किया।
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा कॉलेज को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात, 30 लाख के अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बाउंड्रीवॉल और बालिका शौचालय के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की….
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सराहना की….
- CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा….
- दंतेवाड़ा में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर से वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल हिंसा पीड़ित दिव्यांगों से करेंगे संवाद….
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….



