मध्यप्रदेशचुनावराजनीति
भोपाल में विधायक दल की बैठक, बैठक में मिलेगा नया सीएम
अंतिम फैसला आज भोपाल में विधायक दल की होने वाली बैठक में होने के आसार
छत्तीसगढ़ में नए सीएम का ऐलान होने के बाद अब सबकी नजरें मध्य प्रदेश पर टिक गई हैं। शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गजों के नाम इस रेस में आ रहा। हालांकि, अंतिम फैसला आज भोपाल में विधायक दल की होने वाली बैठक में होने के आसार हैं।
इसे लेकर पार्टी नेतृत्व तीन पर्यवेक्षकों को भी भोपाल भेजा है। आज शाम में एमपी बीजेपी विधायक दल की बैठक है। इससे ठीक पहले सीएम रेस में सबसे आगे माने जा रहे पार्टी के एक दिग्गज नेता का बड़ा बयान सामने आया। उनके कमेंट से ऐसे हिंट मिल रहे कि वो मुख्यमंत्री की रेस फ्रंट रनर हैं।

सियासी जानकारों की भी मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व सीएम पद को लेकर हमेशा से चौंकाने वाले फैसले लेता रहा है। छत्तीसगढ़ में इसका साफ संकेत दिख गया, जब विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया। पूर्व सीएम रमन सिंह को विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दो डिप्टी सीएम भी बनाया गया है। अब देखना है कि मध्य प्रदेश में पार्टी नेतृत्व का फैसला क्या रहने वाला है। फिलहाल सीएम रेस में प्रह्लाद पटेल आगे माने जा रहे।
- नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….
- अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…
- महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..
- बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से



