स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Exclusive

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल, हॉलीवुड की याद दिला रहा…

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल, हॉलीवुड की याद दिला रहा...

मुंबई। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रॉपिक थंडर’ से की जा रही है। अब फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने इस तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि फिल्म का आइडिया भले कुछ लोगों को हॉलीवुड की याद दिलाए, लेकिन इसकी कहानी और ट्रीटमेंट पूरी तरह अलग है और इसकी नींव दिवंगत राइटर-डायरेक्टर नीरज वोरा ने करीब एक दशक पहले ही तैयार कर दी थी।

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी अनोखी कॉमेडी है
एक इंटरव्यू में अहमद खान ने बताया कि फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी अनोखी कॉमेडी है। उनके मुताबिक, अगर ट्रेलर को बिना आवाज के देखा जाए तो ये किसी बड़े युद्ध पर बेस्ड एक्शन फिल्म लगती है, लेकिन जैसे ही आवाज सुनाई देती है, दर्शकों को एहसास होता है कि ये पूरी तरह हास्य से भरपूर कहानी है। यही विरोधाभास फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है।

निर्देशक अहमद खान ने साफ कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्क्रिप्ट नीरज वोरा ने अपने जीवनकाल में लिखी थी। इसके बाद में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने उसे आगे बढ़ाया और डायलॉग्स को अंतिम रूप देने के लिए फरहाद सामजी को जोड़ा गया। अहमद खान के अनुसार, पूरी कोशिश यही रही कि नीरज वोरा की लेखन शैली और उनके खास हास्य का स्वाद बरकरार रहे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button