lpg cylinder : गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत, जानिए नए मूल्य


नई दिल्ली। lpg cylinder गैस सिलेंडर के दाम में इस महीने बड़ी राहत मिली है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर में इस महीने 83.50 रुपए की कटौती की है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट एक जून से लागू हो गए हैं।
lpg cylinder 83.5 रुपए सस्ता
lpg cylinder 1 मई 2023 को कमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपए सस्ता हुआ था। इस बार कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपए सस्ता हो गया है। अब कॉमशर्यिल सिलेंडर का दाम 1773 रुपए है। वहीं 1 मई 2023 को रायपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1175 रुपए थी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी घरेलू सिलेंडर इसी रेट पर मिल रही है।
फॉलो कारों क्लिक करो


घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं मिली राहत
कीमत में बदलाव के बाद कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपए सस्ता हो कर 1773 रुपए पर आ गया है। वहीं एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपए थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है।
बता दें कि देश में एलपीजी की कीमतें सरकारी तेल कंपनिया हर महीने निर्धारित करती है। तेल की कीमतें वैश्विक कच्चे ईंधन दरों के आधार पर तय होती है। इसलिए हर महीने तेल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। वहीं एफओबी, ट्रांसपोर्टेशन, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी और पोर्ट ड्यूटी की वजह से एलपीजी की कीमतों में बदलाव किये जाते हैं।
इसे भी पढे़- RBI Banks Instructions : 2000 के नोट बदलने पर आरबीआई ने सभी बैंकों को दिए निर्देश, जानिए क्या कहा…