स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
गम्मत

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने की फतेह, धांसू कमाई से दुनियाभर में बजाया डंका

नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji Movie)  1 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहतरीन कमाई की। इंडिया के बाद अब फिल्म के ओपनिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जो कि काफी शानदार है।पहले दिन दुनियाभर में राजा शिवाजी को मिली जीतरितेश देशमुख हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं।

उनकी यह फिल्म मूल रूप से मराठी भाषा में ही बनाई गई है, जिसे अन्य भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया है। इस ऐतिहासिक फिल्म ने इंडिया में जहां 11.35 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने पहले दिन अपना दबदबा बना लिया।सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन दुनियाभर में 13.51 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है।

हालांकि, अभी तक फिल्म की ओवरसीज मार्केट की कमाई पूरी तरह से सामने नहीं आई है। यह मराठी सिनेमा की फिल्मों को ग्लोबल स्तर पर ले जाने की एक अच्छी पहल है।इन बाहरी देशों में रिलीज हुई है ‘राजा शिवाजी’राजा शिवाजी’ को भारत में महाराष्ट्र के अंदर 6 हजार से ज्यादा शोज मिले हैं, जहां मराठी में ही मूवी ने अकेले 8 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली है और हिंदी में 3.5 करोड़ के आसपास कमाए हैं।

रितेश देशमुख की इस फिल्म को मराठी के अलावा, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। भारत के अलावा दुनियाभर में यह फिल्म अमेरिका, ब्रिटेन, गल्फ कंट्रीज, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रिलीज की गई है।’राजा शिवाजी’ बनकर पहली बार पर्दे पर आए रितेश देशमुख के किरदार के अलावा, सलमान खान के छोटे से कैमियो के भी दर्शक ‘जबरा फैन’ हो गए हैं। सलमान खान ने फिल्म में जीवा महाला का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के भरोसेमंद अंगरक्षक और बहादुर मराठा वीर योद्धा थे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button